फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सिख समुदाय के लोग।
विज्ञापन
मीरां साहिब। पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर अपर गाडीगढ़ में पूर्व सरपंच तथा प्रधान सरदार आया सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन पांच भाषाओं को राजभाषा का दर्जा दिया गया है हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन राज भाषाओं में पंजाबी भाषा को शामिल न करने का हम विरोध भी करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाबी भाषा को जल्द आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल न किया गया तो जम्मू-कश्मीर में इससे भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सरपंच के अलावा सरदार अवतार सिंह (सरंपच) चट्ठा फार्म, सुरजीत सिंह पूर्व सचिव एसजीपीसी, सामाजिक कार्यकर्ता अशरफ अली, देवेंद्र सिंह पप्पू, देवेंद्र सिंह सचिव गुरुद्वारा चट्ठा फार्म, गुरमीत कौर, देवेंद्र सिंह, बाल कृष्ण, आरके कलसोतरा, सेवानिवृत्त राजिंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सतवीर कौर सहित क्षेत्र के कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें