फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
आरएस पुरा में बिजली किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी के नेतृत्व में कस्बे में अघोषित बिजली की कटौती को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि इस समय किसान धान की फसल लगा रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती के चलते पंपसेट बंद पड़े होने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर कार्य कर रही है लेकिन हालत यह है कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गत वर्ष धान की फसल खराब होने पर अभी तक राहत राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में फैली कोरोना महामारी के चलते किसान वर्ग के लोग ही देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर ला रहे हैं। अगर किसानों की अनदेखी की जाती रही तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम होने पर लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं सहित कई किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें