फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग के अधिकारियों की संपत्ति की भी हो जांच

विज्ञापन
सांबा में रयाल्टी के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस करेकर्त्ता
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक पर स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के बैनर तले भूविज्ञान एवं खनन विभाग की तरफ से अवैध रूप से कराए जा रहे खनन व रॉयल्टी के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के प्रदेश यूथ प्रवक्ता संदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेके यूटी सांबा में दूसरे राज्यों से आए खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। जो रॉयल्टी के तो मनमाफिक दाम वसूल रहे हैं। वहीं खनन भी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध रूप से करा रहा है, इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। पहले रेत की ट्राली 700 के करीब मिलती थी परंतु अब 2500 के करीब मिल रही है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना है। इससे साफ जाहिर है कि विभाग के अधिकारियों की जेब गर्म की गई है। तभी विभाग लोगों की आवाज को अनसुना कर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो लोगों को कोरोना की मार झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ यह विभाग रॉयल्टी के दाम मनमर्जी से लोगों को विश्वास में लिए बिना ही बढ़ा रहा है। सांबा में खनन भी अवैध रूप से हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने में विभाग खानापूर्ति ही कर रहा है, जिसे सांबा के लोग बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि खनन विभाग के अधिकारियों की संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए। इसको लेकर रविवार को लोगों ने कांग्रेस नेताओं संग प्रदर्शन किया और कहा कि अवैध खनन को रोकने व रॉयल्टी के दाम को दुरुस्त नही किया तो प्रदर्शन उग्र भी हो सकता है। प्रदर्शन में राज्य समन्वयक सुरिंद्र अत्री सहित स्थानीय लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें