ヤकस्बे की वार्ड 12 में प्रवासी मजदूर राशन की आपूर्ति न होने पर विरोध जताते हुएヤ
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-12 में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन की ओर से राशन का वितरण नहीं किए जाने पर प्रदर्शन किया। बिहार के इन प्रवासी मजदूरों लाल बिहारी, महेश शाह ,मोहनलाल राय, अमित कुमार, रतन राय, परमानंद पासवान आदि ने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से राशन का वितरण अभी तक नहीं किया गया।
इन मजदूरों ने राज्य प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें यहां से वापस बिहार में बुलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा प्रशासनिक अधिकारियों से राशन मुहैया कराए जाने के बारे में अवगत कराया गया लेकिन राशन का वितरण नहीं हो पाया। अब उन्हें वापस बिहार में भेजे जाने का प्रबंध किया जाए।
------
इन मजदूरों को पहले एक बार राशन का वितरण किया गया है। अब इनकी मुख्य मांग बिहार भेजने की है। प्रशासन की ओर से कोई निर्देश मिलने पर इन्हें भेजे जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।
-महमूद रियाज खान, तहसीलदार, आरएस पुरा