फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम पर गेट न बनाए जाने से सांसद के खिलाफ लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने वर्ष 2017 में क्षेत्र में एक जनसभा में शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह जमवाल के नाम पर राया मोड़ में गेट बनाने की घोषणा की थी। अभी तक उस घोषणा पर अमल नहीं हुआ। इस कारण लोगों में सांसद के खिलाफ रोष है। लोगों ने बताया कि भाजपा के नेता लोगों को लॉलीपाप देकर समय निकल रहे हैं। लोगों के साथ किए वादों को पूरा नहीं किए जा रहे हैं। अगर वादों को पूरा नहीं करना हो तो लोगों के साथ झूठी घोषणा करके गुमराह नहीं करना चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने सांसद जुगल किशोर शर्मा से मांग की है कि गेट बनाने का वादा जल्द पूरा किया जाए। गौरतलब है कि कश्मीर के रखवाले शहीद ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह जमवाल का जन्म गांव राजिंद्र सिंह पुरा (वगुना) में हुआ था, और 1947 में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर साल उनके गांव में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें