फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिश्नाह में प्रदर्शन करते शिव सेना हिंदुसतान के कार्यकर्ता। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के तारा चौक में शिवसेना हिंदुस्तान की तरफ से प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन से किसानों के लिए बारिश से बरबाद हुई धान और अन्य फसल का मुआवजा मांगा गया। प्रदेश प्रमुख गणेश चौधरी और चेयरमैन राज्य शशि पाल सिंह सलाथिया ने कहा कि इस बार किसानों को धान की फसलों और अन्य फसलों पर जो मौसम की मार पड़ी है और बारिश से किसानों को 100 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचा है उसका जल्द से जल्द राज्य प्रशासन एक कमेटी का गठन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। ताकि वह अपनी अगली फसल लगा पाएं। उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर से मांग की कि किसानों को हक के लिए जल्द से जल्द राज्य प्रशासन विचार करे और उन्हें उचित मुआवजा दिलाए ताकि पहले से ही गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे किसानों की दशा में भी कुछ सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रशासन ने इस दिशा में फैसला नहीं लिया तो हर तहसील हेडक्वार्टर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें