ज्यौड़ियां। खौड़ थानांतर्गत गांव खौड़ कैंप स्थित काली माता मंदिर तथा शिव मंदिर में शनिवार रात चोरों ने दोनो मंदिरों में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस साल क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हुई हैं। क्षेत्र में नशाखोरी भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसमें लिप्त लोग ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन इस पर पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। ब्यूरो