फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवाईएस की तरफ से इंटरनेट सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
जममू युवा सगंठन की तरफ से इंटरनेट सेवा बहाल करने के िलए प्दशन करते हुएे िविव के बहार
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी की जम्मू युवा संगठन (जेवाईएस) इकाई ने इंटरनेट सेवाओं को बहाल न होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जेवाईएस के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि 370 और 35-ए के अस्थायी प्रावधानों को रद्द करने के तीन माह बाद भी इंटरनेट सेवा न शुरू करने में केंद्र सरकार की विफलता झलक रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से सबसे ज्यादा छात्र वर्ग प्रभावित है। आज के समय में अधिकांश छात्र पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैं। खासकर वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से छोट-छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो गए हैं। सरकार को चाहिए कि जो असामाजिक तत्व घाटी में अशांति पैदा करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं जम्मू युवा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तुरंत स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और जम्मू के लोगों को परेशान करना बंद करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें