फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अखनूर की पंचायत गुडा ब्राह्मण के गांव माबा करोडा के निवासी जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत गुडा ब्राह्मण के गांव माबा करोड़ा के वार्ड-छह में पानी की किल्लत लेकर कर ग्रामीणों ने जलशक्ति कार्यालय में शनिवार को प्रदर्शन किया। मांग की कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए तेजी से कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

शनिवार को आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव नारायण अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने जलशक्ति कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मांग की कि माबा करोड़ा में पानी की आपूर्ति की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल में खराबी के चलते क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप है। पानी के लिए आसपास गांव में आवाजाही करनी पड़ती है। हालांकि क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन कई बार मिलने के बावजूद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को इसके बाद इस मामले में संज्ञान लेने के लिए आग्रह किया गया। उसके बावजूद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कार्यालय में अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होने पर समस्याओं का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें