फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने धरना देकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में अस्पताल परिसर में शुक्रवार को धरना देकर नारेबाजी की। मांग की कि उन्हें स्थायी किया जाए। अस्पताल परिसर में कर्मचारी संजय शर्मा और विंदू शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी तैनात है। सरकार की तरफ से स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही। कोरोना के दौरान नीड वेस कर्मचारियों ने ड्यूटी ईमानदारी से निभाई। सरकार और लोगों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रही है, जबकि कई साल से नीड वेस कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य फंडों से नीड वेस कर्मचारियों को वेतन मिलता है। वर्तमान समय अस्पतालों में ओपीडी भी कम है। ऐसे में वेतन के भी लाले पड़ गए हैं। सरकार को चाहिए कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, सराफा, संजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें