फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के नपा के अधीन करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जल शक्ति वार्ट्स वर्क्स कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान वीरवल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग को नगरपालिका के अधीन करने का विरोध किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान वीरवल शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग वर्षों से स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा है। उसे नगरपालिका के अधीन करने पर कर्मचारियों को कई परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि डेलीवेजर कर्मचारी वर्षों से अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। मगर कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया। जबकि मासिक वेतन कई माह से नहीं मिला है। बैठक में मनोहर लाल, सातपाल, रमण शर्मा, राम कुष्ण, अशोक कुमार, कुष्ण लाल कुलदीप राज, सूरम चंद, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें