श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जहां पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए, वहीं सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर भी बरसाए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में भी लिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। इनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कुछ नकाबपोश युवा सड़क पर उतर आए और आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे।