फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी श्रीनगर के नाम दूसरी बार गैर जमानती वारंट

Sun, 07 Aug 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
टंगपोरा में युवक की मौत के मामले में अदालती आदेश की अवमानना पर एसएसपी श्रीनगर के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।
विज्ञापन


चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट मसर्रत शाहीन ने आदेश जारी कर एसएसपी से कारण पूछा कि आखिर क्यों न उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई की जाए। साथ ही आईजी को आदेश दिया कि वह युवक की मौत मामले में आरोपी डीएसपी के खिलाफ चौबीस घंटे में एफआईआर दर्ज करें। 

आईजी को आदेश पर अमल की रिपोर्ट सोमवार सुबह दस बजे तक अदालत में खुद आकर दाखिल करनी होगी। अदालत ने कहा कि एसएसपी श्रीनगर अमित कुमार को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह आदेश पर अमल नहीं कर पाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीजेएम की अदालत ने एसएसपी श्रीनगर को 18 जुलाई और 29 जुलाई को युवक की मौत मामले में डीएसपी यासिर कादरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश पर अमल न कर पाने पर एसएसपी श्रीनगर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन


एक अगस्त को एसएसपी श्रीनगर को पुलिस हिरासत में कोर्ट लाया गया, जहां पर एसएसपी ने 50 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद जमानत हासिल की थी। अदालत ने एसएसपी को शनिवार कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था जिस पर अमल न होने पर सीजेएम ने दूसरी बार गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें