फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर हिंसा, 5 थाना क्षेत्रों में दोबारा से कर्फ्यू

Fri, 30 Sep 2016 11:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क उठी। जुमे की नमाज के बाद कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान 30 से अधिक लोग घायल हो गए। श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में दोबारा से कर्फ्यू लगाना पड़ा। 
विज्ञापन


नमाज के बाद बारामुला में प्रदर्शन हुए। इस दौरान सरकार और देश विरोधी नारेबाजी की गई। सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। शुक्रवार की नमाज जामा मस्जिद में अता नहीं हो पाई। सोपोर, बांदीपोरा तथा श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 49 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला

आतंकी - फोटो : Demp Pic.
दक्षिणी कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शुक्रवार को कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस दौरान वहां पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को जवाब दिया। इस पर आतंकी मौके से फरार हो गए। हमलावर आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें