फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 28 Sep 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बुधवार देर शाम पुंछ जिले के सब्जियां सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी पर दो पोस्टों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलओसी के सब्जियां सेक्टर में पाकिस्तान ने शाम 5 बजकर 55 मिनट पर दो पोस्टों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की। इस दौरान पाक रेंजरों की ओर से मोर्टार दागे गए और यूएमजी गन से फायरिंग की गई, हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं दूसरी ओर पहले से अलर्ट सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। करीब पांच मिनट तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान ने फायरिंग बंद कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घुसपैठ कराने के लिए गोलाबारी?

भारत-पाक सीमा - फोटो : PTI
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए लगातार एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। दरअसल कश्मीर में उड़ी हमले के बाद एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, ऐसे में वहां से घुसपैठ आतंकियों के लिए मुश्किल हो रही है।

इस वजह से पाकिस्तान पुंछ में गोलाबारी कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों को भी इस बात के इनपुट मिले हैं कि करीब 200 आतंकी एलओसी के उस पार लांचिंग पैड पर घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें