फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों के बाद वैष्णों देवी में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों ने दूसरे दिन लगातार जम्मू संभाग के सांबा जिले में स्थित सैन्य कैंप को निशाना बनाया, जिसके चलते जम्मू में दूसरे दिन शनिवार को भी हाई अलर्ट रहा।
विज्ञापन


हमलों के बाद माता वैष्णों देवी मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लगातार दो दिनों में दो आतंकी हमलों को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ ने वेष्णों देवी मंदिर और उस तक आने जाने वाले रास्तों पर किसी भी हमले से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहां आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है।।
विज्ञापन


जम्मू में बावे वाली काली माता मंदिर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कतारों के साथ-साथ और आसपास घरों की छतों पर भी कुछ जवानों खड़ा किया हुआ था। शहर के सभी चौक-चौराहों पर अन्य दिनों की अपेक्षा तीन-तीन बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध का तलाशी अभियान चलाया। वाहनों में सवार संदिग्ध लोगों को आईडी कार्ड भी जांचे गए।

डोगरा, चौक, अंबफला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दो पहिया वाहनों पर गुजरने वाले संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की जांच भी की गई। बस स्टैंड में रास्ता बंद होने की वजह से बस स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे पर लगातार नजर टिकाए हुए हैं। पुलिस चौकियों और थानों में सारा अमला अलर्ट रहा।
विज्ञापन

जख्मी लोगों की हालत में सुधार

जीएमसी में दूसरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सांबा में आतंकी हमले के दौरान मूलरूप से उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद निवासी पप्पू यादव के जख्मी हालत में जीएमसी पहुंचने पर लोगों का तांता लग गया।

अफरा-तफरी में पप्पू का इलाज शुरू किया गया। आतंकी हमले में घायल एसडीपीओ दिवाकर सिंह निवासी त्रिकुटानगर और प्रेम सिंह सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल निवासी माहौर रियासी की हालत में अब सुधार है।

बताया जा रहा है कि दोनों रिकवर कर रहे हैं। हालांकि घाव काफी गहरे हैं, डाक्टरों के मुताबिक उन्हें आराम की जरूरत है। दिवाकर सिंह (49) साल के हैं, इसलिए उन्हें कवर करने में थोड़ा समय लग रहा है।

दिवाकर सिंह के सुरक्षा कर्मी आदित्य कुमार की अंगुली में गोली लगी थी, शुक्र वार तक उन्होंने अपना एमएलसी नहीं बनवाया था, लेकिन शनिवार को उनका एमएलसी बनाया गया है।

सभी घायलों के परिवार के लोग जीएमसी पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से जीएमसी चौकी के पुलिस कर्मी भी सक्रिय दिखे। दोनों संतरी पूरे हथियारों से लेस ड्यूटी पर तैनात था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें