फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं मिलेगा एक बूंद भी: सलाल डैम के गेट बंद, चिनाब नदी का बहाव रोका; जनता बोली-पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

Mon, 05 May 2025 11:41 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के सलाल डैम के सभी गेट बंद कर सरकार ने चिनाब नदी का बहाव पाकिस्तान की ओर रोक दिया है। इस कदम को स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान को करारा जवाब बताते हुए सरकार के फैसले का समर्थन किया है।
विज्ञापन
भारत ने रोका चिनाब का पानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित सलाल डैम के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है, जिससे रियासी जिले में नदी का जलस्तर बहुत गिर गया है। वहीं बगलीहार जलविद्युत परियोजना से पानी बहता हुआ देखा गया।

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।। रियासी में रहने वाले स्थानीय नागरिक दिनेश ने कहा हम खुश हैं कि सरकार ने पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव रोक दिया है। पाकिस्तान को पहलगाम में हमारे पर्यटकों की हत्या का करारा जवाब देना चाहिए। सरकार के हर निर्णय से हम सहमत हैं।
 

स्थानीय लोगों में से एक ने कहा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने बहुत कुछ किया है। पाकिस्तान को हमारी सरकार कई तरीकों से प्रतिक्रिया दे रही है। हम सभी सरकार के पक्ष में हैं। 
 
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों ने अभी तक रणनीतिक कारणों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें