फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बैंक के बाद अब स्किम्स एसीबी के निशाने पर, जल्द हो सकती है छापेमारी

Tue, 25 Jun 2019 02:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जेके बैंक के बाद अब शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के निशाने पर है। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां भी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि 2014 में आई बाढ़ में संस्थान के काफी उपकरण खराब हो गए थे। इसके बाद व्यापक पैमाने पर उपकरणों की खरीदारी हुई। एसीबी को शिकायत मिली है कि उपकरणों की खरीद में भारी अनियमितता की गई है। 

अधिक कीमत पर सामानों की खरीद की गई है। इन शिकायतों के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच की। इसके साथ ही संस्थान में विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियों में भी गड़बड़ी की शिकायत मिली है। आरोप है कि पीडीपी-भाजपा शासनकाल में कई नियुक्तियां सिफारिश के आधार पर की गई हैं, जबकि योग्य लोगों को इन पदों पर नियुक्त नहीं किया गया। हालांकि, एसीबी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इससे पहले एसीबी ने जेके बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद की बर्खास्तगी के तत्काल बाद बैंक मुख्यालय पर छापा मारा था। दो दिनों तक चली कार्रवाई में नियुक्तियों से जुड़ी 100 फाइलें तथा डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए थे। बैंक में भी राजनीतिक रसूख वाले लोगों की सिफारिश पर लोगों को नियुक्त करने की शिकायत थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें