हाई कोर्ट द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रीनगर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर शहर के सभी कोचिंग सेंटरों का औपचारिक दौरा किया। इस दौरे के दौरान टीम ने शहर के छह कोचिंग सेंटरों को सील किया जो बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे थे।
इसमें से श्रीनगर के डार कामर्स एंड मैनेजमेंट स्टडी, श्रीनगर के ग्लोरियस विजन सेंटर आफ मैथेमेटिक्स, नौगाम बाई पास के गुलशन नगर स्थित प्रोफेसर एकेडमी, नौगाम स्थित प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, भट्ट कोचिंग सेंटर और अशरफ सर कोचिंग सेंटर शामिल हैं, जिन्हें पंजीकरण नियमों का उल्लंघन किए जाने पर सील किया गया।