फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम आने के बाद डीडीसी पर कब्जे के लिए जोड़तोड़ शुरू, दो निर्दलीय अपनी पार्टी में शामिल

Fri, 25 Dec 2020 08:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जिला विकास परिषद में कब्जे के लिए जोड़तोड़ शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में स्थिति साफ होने के बाद अब जिला विकास परिषद में कब्जे के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। जिन जिलों में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां पर निर्दलियों को अपने खेमे में लाने के लिए जोर आजमाइश हो रही है। चुनाव परिणाम के दूसरे दिन ही वीरवार को शोपियां जिले में बतौर निर्दलीय जीते दो सदस्य अपनी पार्टी में शामिल हो गए। अन्य जिलों में भी कई निर्दलियों के भाजपा या गुपकार गठबंधन में जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


उधर, पार्टियों में भी डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। भाजपा के बड़े नेताओं ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं गुपकार गठबंधन भी पदों के बंटवारे को लेकर फार्मूला तय कर रहा है। 

शोपियां के केलार एक से निर्दलीय जीते फाजलिन देवद और हरमन द्वितीय से नवनिर्वाचित अब्दुल रशीद लोन अपनी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने वीरवार को अध्यक्ष अल्ताफ  बुखारी की मौजूदगी में अपनी पार्टी की सदस्यता ली। 
विज्ञापन


उधर गुपकार गठबंधन की ओर से घाटी में नेकां, पीडीपी और पीपुल्स कांफ्रेंस के बीच अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन के फार्मूले पर बातचीत का दौर शुरू हो गया है, कोशिश की जा रही है कि तीनों ही दलों के पास सांविधानिक पद रहें ताकि गठबंधन आगे भी चलता रहे। 

सूत्रों का कहना है कि गुपकार गठबंधन के नेताओं की वीरवार को श्रीनगर में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में यह बात सामने आई कि ज्यादातर जिलों में नेकां के नुमाइंदे चुने गए हैं। ऐेसे में उसके अध्यक्ष अधिक संख्या में हो सकते हैं। लेकिन गठबंधन में सामंजस्य बना रहे इसके लिए तय हुआ कि जहां नेकां का अध्यक्ष होगा वहां गठबंधन के सहयोगी दल का उपाध्यक्ष होगा। 

इसी प्रकार जहां पीडीपी का अध्यक्ष होगा वहां उपाध्यक्ष गठबंधन के दूसरे दल का होगा। यही फार्मूला पीपुल्स कांफ्रेंस के साथ भी होगा। कुलगाम में माकपा का अध्यक्ष हो सकता है जो गठबंधन का हिस्सा है। गुपकार गठबंधन के नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि जिस प्रकार सीट बंटवारे में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ उसी प्रकार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भी सर्वसम्मति बनाई जाएगी।

भाजपा ने भी जिलों से मांगे नाम
भाजपा में भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम पर मंथन चल रहा है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सभी जिलों के प्रभारियों से योग्य उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि सभी जिलों से नाम मांगे गए हैं। इनमें से कोर कमेटी बैठक कर एक नाम पर मुहर लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें