संभाग के पांच जिलों में फिर से मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। 36 घंटों के बाद बुधवार शाम चार बजे से फिर से सेवा शुरू हो गई।
ईद को लेकर माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पांच जिलों में मंगलवार सुबह 4 बजे से सेवा बंद कर दी थी।
सांबा, जम्मू, रियासी, कठुआ और उधमपुर में सेवा बंद की गई थी, जिसे फिर से शुरू कर दिया गया है। एक एक कर वोडाफोन, बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, आइडिया, रिलायंस, रिलायंस जियो आदि की सेवाएं ठप होने से उपभोक्ता मायूस हो गए थे।
इन पांच जिलों को छोड़ कर जम्मू संभाग के अन्य जिलों और कश्मीर संभाग के अन्य सभी जिलों में अब भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है।