जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका की नीतियों पर उन्होंने सवाल उठाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह अमेरिका के अफगानिस्तान से जाने से नाराज नहीं हैं, लेकिन अमेरिका का वहां से जाने का तरीका गलत था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ट्विटर पर टैग करते हुए उन्होंने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है। इसके लिए आप पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप या किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।