फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः चिड़ियाघर के जानवरों की सेहत पर विशेष नजर, कोरोना वायरस के चलते उठाया गया कदम

Tue, 07 Apr 2020 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका में एक टाइगर में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें विभिन्न चिड़ियाघरों में रखे जा रहे जानवरों खासतौर पर बिल्ली प्रजाति की सेहत पर नजर रखने को कहा गया है। इन जानवरों की देखभाल कर रहे कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों को कई हिदायतें दी गई हैं।

विज्ञापन

 
एडवाइजरी में कहा गया है कि चिड़ियाघर में जानवरों की देखभाव में जुटे कर्मचारी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर कोई जानवर बीमार पाया जाता है तो उसके इलाज के दौरान कर्मचारी पर्याप्त पर्सनल प्रोटेक्शन किट का इस्तेमाल करें।

जम्मू में मांडा चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 500 जानवर और पशु-पक्षी रखे गए हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए 18 मार्च को चिड़ियाघर को सार्वजनिक आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। मौजूदा लॉकडाउन के दौरान जानवरों की देखभाल के लिए एक चिकित्सक और 8 कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन


एडवाइजरी में संदिग्ध जानवर के सैंपल लेने के लिए कहा गया है, हालांकि जम्मू में सैंपल लेने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मांडा चिड़ियाघर के वार्डन सहजाद चौधरी ने बताया कि उन्हें केंद्र की ओर से एडवाइजरी दी गई है। चिड़ियाघर में सभी जानवर और उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारी स्वस्थ हैं। सभी कर्मचारियों को पहले ही एन-95 मास्क, हैंड गलब्स, सर्जिकल गलब्स, सैनिटाइजर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें