फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन पुरुष में शंतुल, महिला में दीपिका बनी विजेता

विज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंप्लाइज प्र​तियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
- जम्मू यूनिवर्सिटी इंप्लाइज प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी इंप्लाइज प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें टेबल टेनिस पुरुष-महिला, कैरम, शतरंज और बैडमिंटन के मुकाबले हुए।
बैडमिंटन पुरुष डबल मुकाबलों में प्रो. शुभनंदन सिंह और डाॅ. तरसेम सिंह ने डाॅ. संदीप आर्य और डॉ. नूर उल की जोड़ी को हराया। बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता में शंतुल रैना ने संदीप आर्य को 2-0 से हराया। बैडमिंटन महिला मुकाबलों में दीपिका सिंह ने सोनिका शर्मा को 2-0, टेबल टेनिस पुरुष डबल मुकाबले में प्रो. सुशील कुमार व प्रो. राकेश वेद ने राजेश और राजेश कुमार को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में कोमल बख्शी ने डाॅ. सुमिता वडेरा को 2-0 से हराया।
शतरंज पुरुष पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विशाल सूदन ने अरष्टि पाल, दूसरे मुकाबले में संदीप आर्य ने साहिल आनंद को हराया। फाइनल मुकाबले में विशाल ने संदीप आर्य को हराया। कैरम पुरुष डबल में प्रो. सुशील शर्मा व टिंकू कुमार ने गुरमीत सिंह तथा नरेश कुमार को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में रिंकी बजाज ने डाॅ. सुमिता वडेरा को 1-0 से हराया। इस मौके पर रविश वेद, विकास करलुपिया, जीवन लाल, गगन कुमार, पीडी सिंह, जय भारत, इंद्रजीत सिंह और राज बख्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें