फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिनों में चिनाब पर लोअर कलनई परियोजना के लिए निविदाओं को अंतिम रूप दे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेटीडीसी) के कामकाज की समीक्षा की। सलाहकार ने भौतिक और वित्तीय प्रगति,चालू परियोजनाओं का जायजा लिया। निगम के हाइड्रो पावर क्षमता का दोहन करने की रणनीति और यूटी के लिए लाभ कमाने वाली इकाई बनाने के लिए विस्तृत समीक्षा की। सचिव, बिजली विकास विभाग, एम राजू अन्य वरिष्ठ बैठक में उपस्थित रहे। प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए, सलाहकार ने निविदा दस्तावेजों और अन्य तकनीकी रिपोर्टों के निर्धारण के लिए समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि वह जमीनी स्थिति पर नजर रखें और परियोजनाओं की मासिक समीक्षा करें ताकि लागत में वृद्धि से बचने में मदद मिले। उन्होंने 30 दिनों के भीतर चिनाब पर लोअर कलनई परियोजना के लिए निविदाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रबंध निदेशक, जेकेएसपीडीसी को निर्देशित दिया। संबंधितों को 30 दिनों के भीतर पीएमडीपी के तहत प्रस्तावित आठ परियोजनाओं के लिए निविदा दस्तावेजों को पूरा करने का निर्देश दिया। सलाहकार ने एमडी जेकेएसपीडीसी को उन परियोजनाओं को शॉर्टलिस्ट कर प्राथमिकता दें, जिन्हें निगम द्वारा आसानी से वहन किया जा सकता है। इससे पहले, जेकेएसपीडीसी के प्रबंध निदेशक ने प्रदेश में ऊर्जा परिदृश्य और पनबिजली क्षमता पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि यूटी में 20000 मेगावाट अनुमानित पनबिजली क्षमता है, जिसमें चिनाब, झेलम, रवि और सिंधु के बेसिन पर केवल 16475 की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 22 पावर प्रोजेक्ट्स स्वामित्व, संचालन और रखरखाव है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें