फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी का बयान देश के लिए चिंता का विषय

Fri, 19 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के देश में भविष्य में फिर से आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न होने संबंधी बयान को जम्मू-कश्मीर के सियासी दलों ने गंभीर मसला बताते हुए इसे देश के लिए चिंता का विषय बताया है। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर का कहना है कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी देश के अनुभवी नेताओं में शामिल हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर उन्होंने आपातकाल की आशंका संबंधी बयान दिया है तो पूरे देश के लिए यह गंभीर मसला है। भाजपा देश में सत्ता में है और उसके ही वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाता है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी के बयान को गंभीरता से लेकर देश में इस पर मंथन होना चाहिए।

कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती रही है और भाजपा के ही वरिष्ठ नेता के मुंह से निकले शब्दों से साफ हो गया है कि कांग्रेस की चिंता और आशंका व्यर्थ नहीं है। पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का भी कहना है कि आडवाणी के बयान को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। आडवाणी जैसे अनुभवी नेता ने कुछ महसूस करके ही इस तरह का बयान दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें