फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स में सिर और गर्दन के कैंसर की जटिल सर्जरी व पुनर्निर्माण की उन्नत सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी नाक के पुनर्निर्माण टोटल नेजल रिकंस्ट्रक्शन जैसी जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान विजयपुर के ईएनटी विभाग ने सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों के लिए अत्याधुनिक सर्जरी एवं पुनर्निर्माण सेवाओं को और मजबूत किया है। विभाग में अब जीभ, गाल, नाक, पैरानेजल साइनस और स्वरयंत्र (लेरिंक्स) से जुड़े जटिल कैंसर ऑपरेशन के बाद आधुनिक तकनीकों से पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
इन जटिल सर्जरियों का सफल संचालन डॉ साजिद राशिद सहायक प्रोफेसर और डॉ. अमरदीप सिंह अतिरिक्त प्रोफेसर ने डॉ. डार्विन कौशल, अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा के नेतृत्व में विभाग विशेष कैंसर उपचार सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने कैंसरग्रस्त ऊतकों को हटाने के बाद मरीजों की बोलने, निगलने और चेहरे की सामान्य बनावट को बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक फ्लैप तकनीकों तथा रेडियल फोरआर्म फ्री फ्लैप जैसी माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी का सफल उपयोग किया है। इसके अलावा पूरी नाक के पुनर्निर्माण टोटल नेजल रिकंस्ट्रक्शन जैसी जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई है।
एम्स विजयपुर में ये उन्नत उपचार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र मरीजों को भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे जटिल कैंसर उपचार का आर्थिक बोझ कम हो रहा है।
विज्ञापन

इन सर्जरियों में रेडियोथेरेपी, एनेस्थीसियोलॉजी, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभागों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रो. डॉ संजीव सिन्हा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुंह का न भरने वाला घाव, गर्दन में गांठ, निगलने में कठिनाई या लंबे समय तक आवाज बैठना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें