फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023 : जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में अग्रिम पंजीकरण आज से शुरू, 164 डॉक्टर नामित

Mon, 17 Apr 2023 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए 17 अप्रैल से देश भर में पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में सुबह और शाम के समय होने वाली आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2023 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर की 20 बैंक शाखाओं में आज से ऑफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, देशभर में ऐसी 542 बैंक शाखाओं में यह प्रक्रिया शुरू होगी। इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में सुबह और शाम के समय होने वाली आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक जम्मू जिला में छह बैंक शाखाएं चिन्हित की गई हैं। इसके अलावा डोडा में 2, कठुआ में 2, राजोरी, पुंछ, रामबन में 1-1, रियासी में 2, श्रीनगर, उधमपुर में 1-1, सांबा में 2 और रामबन में 1 बैंक शाखा में यात्री पंजीकरण होगा।

यात्री पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 164 चिकित्सक नामित किए गए हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 82-82 डॉक्टर हैं। 17 अप्रैल से देशभर में ऑफलाइन और ऑनलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक डोडा मुख्य में जेएंडके बैंक, अखनूर (जम्मू) में पीएनबी, रिहाड़ी चौक 69 बीसी रोड रिहायी जम्मू में पीएनबी बैंक, बख्शीनगर जम्मू में जेएंडके बैंक, गांधीनगर जम्मू में जेएंडके बैंक, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर रेजीडेंसी रोड (जम्मू) में जेएंडके बैंक, कालेज रोड कठुआ में पीएनबी, बिलावर (कठुआ) में जेएंडके बैंक को नामित किया गया है। 

पुंछ में जेएंडके बैंक, रामबन में जेएंडके बैंक, राजोरी मुख्य में जेएंडके बैंक, होटल अंबिका कटड़ा जम्मू में पीएनबी बैंक, मुख्य बाजार रियासी में पीएनबी बैंक, वार्ड 2 नेशनल हाईवे सांबा में पीएनबी बैंक, कर्ण नगर श्रीनगर में जेएंडके बैंक, कोर्ट कांप्लेक्स उधमपुर में जेएंडके बैंक, हरि मार्केट जम्मू में एसबीआई बैंक में भी पंजीकरण हो सकता है। 

 

रामबन में एसबीआई बैंक, डीसी कार्यालय के निकट डोडा में एसबीआई बैंक, नेशनल हाईवे सांबा में एसबीआई बैंक में शिवभक्तों को अग्रिम यात्री पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। जम्मू के सरवाल और गांधीनगर अस्पताल में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए सोमवार से भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें