फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड ब्लाक के बीडीओ व अन्य स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सहायक आयुक्त विकास सिद्धार्थ धीमान की ओर से ग्रामीण विकास विभाग नड के बीडीओ व अन्य कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए आदेश दिया गया है। ब्लॉक नड की समीक्षा बैठक में पाया गया कि विभिन्न योजनाओं विशेषकर एडीएफ अधिकारी नड और क्षेत्र के पदाधिकारियों ने वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने में अर्थात कार्यों के निष्पादन ने जिले की समग्र प्रगति में बाधा उत्पन्न की है।
विज्ञापन

वांछित परिणाम प्राप्त करने में गंभीरता न होने को देखते हुए ब्लॉक नड के अधिकारी, वीएलडब्ल्यू, एमपीडब्ल्यू, जेई, टीएएस, जीआरएस को एतदद्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कम प्रगति के लिए अपनी स्थिति इस कार्यालय को दो दिन के भीतर स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर जेके सिविल सेवा और आचरण नियमों के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया गया है। इस बीच ब्लॉक के बीडीओ अधिकारी, वीएलडब्ल्यू , एमपीडब्ल्यू, जेई, टीए, जीआरएस को नवंबर 2022 के माह के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें