फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेस्ट के रियासी में प्रवेश वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन सख्त हो गया है। अब जिले में बिना टेस्ट रिपोर्ट के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही जिले के प्रवेश द्वारों पर टेस्ट किए जाएंगे। अब जिले में उधमपुर, जम्मू, राजौरी और रामबन से आने वालों के टेस्ट होंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को डीसी चरणदीप सिंह ने आदेश जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे ही जिले में पॉजिटिव केसों में बढ़ोत्तरी हुई थी। पिछले एक सप्ताह से दर में काफी कमी आई है। बाजार बंद होने का भी फायदा मिला है। कुछ एक स्थानों को छोड़ कर जिलावासियों ने सहयोग किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन सभी इंट्री प्वाइंट पर टेस्ट शुरू करेगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड सेंटर भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि पॉजिटव आए कुछ लोग बाजारों में देखे गए हैं, जिन की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उन को होम आइसोलेशन किया गया है। वह घर के बाहर नहीं निकले। एसओपी को मुताबिक अगर कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि नगर के वार्ड चार से पिछले दिनों कुछ लोग पॉजिटिव मिले थे, जिन्हें घूमता पाया गया है। एक दुकानदार ने भी अपनी दुकान को खोला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें