श्रीनगर। कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूके), गांदरबल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। यह घोषणा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीयूईटी-पीजी-2025 में भाग लिया है और विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पंजीकरण लिंक 20 मई 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और 10 जून 2025 तक खुला रहेगा। पंजीकरण और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cukashmircuet.samarth.edu.in/pg/ पर जा सकते हैं। पंजीकरण शुल्क सामान्य/यूआर उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को वही विकल्प चुनने होंगे जो उन्होंने सीयूईटी-पीजी-2025 आवेदन पत्र में चुने थे। प्रवेश पूरी तरह से सीयूईटी-पीजी-2025 स्कोर मेरिट के आधार पर होगा।
प्रवेश के लिए उपलब्ध कोर्स
एमए अंग्रेजी, एमए मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एमए इकोनॉमिक्स, मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम), एमए उर्दू, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमएससी जूलॉजी (लैटरल एंट्री), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (लेटरल एंट्री), मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड), एमएससी फिजिक्स (लैटरल एंट्री), एमएससी मैथमेटिक्स (लैटरल एंट्री), एमए इस्लामिक स्टडीज, इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड, मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एमपीएड), एमएससी बॉटनी, और एमएससी केमिस्ट्री।