फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन दाखिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी में पोस्ट-ग्रेजुएशन और अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जेयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज के धर ने अकादमिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन सोमवार को किया। उनका कहना है कि दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इस सुविधा से विद्यार्थियों को कैंपस में नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वह ऑनलाइन माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन करें और कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

जेयू में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में 10 अगस्त से शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी। कोविड-19 के चलते दाखिले को इस बार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हुआ है जब जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा दाखिले की प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव किया गया है। प्रो. नरेश पाधा डीन एकेडमिक अफेयर को यूजी और पीजी दाखिले का इंचार्ज बनाया गया है। इस मौके पर विशाल सुदन, प्रमोद सिंह, डॉ. सुमिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें