फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में दाखिले को पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में नए सत्र में दाखिले के लिए 27 जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में दाखिले के लिए कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के अधीन आने वाले कालेजों में जम्मू का साइंस कालेज, महिला कालेज गांधी नगर, मौलाना आजाद मेमोरियल कालेज और कामर्स कालेज शामिल है। जम्मू संभाग में इन चार कालेजों को छोड़ कर शेष सभी डिग्री कालेज जम्मू यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त हैं। जम्मू यूनिवर्सिटी के कालेजों में दाखिले के लिए भी जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कालेज में बारहवीं कक्षा में अंकों के आधार पर ही मेरिट बनेगी और फिर लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं ऑनलाइन माध्यम से फार्म भरने में दूर-दराज इलाकों के विद्यार्थियों को कोविड-19 की वजह से चल रहे लॉकडाउन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें इंटरनेट की सुविधा के लिए घरों से दूर शहर में आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें