फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 150 कनाल भूमि से हटाया अतिक्रमण

Wed, 15 May 2024 05:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों और पुलिस टीम ने अतिक्रमणकारियों से खाली करवाई सरकारी जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने बाड़ी ब्राह्मणा में 150 कनाल से अधिक सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमणकारियों से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटा कर दोबारा प्राप्त किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह क्षेत्र नशीली दवाओं की गतिविधियों के लिए हॉटस्पॉट बन गया था। 2021 से नशा तस्करों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग से 100 मीटर दूर है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। प्रशासन ने कब्जा छुड़ाने के बाद इसे उद्योग विभाग को सौंप दिया है। वहीं, बाडी ब्राह्मणा के बलोल में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गए पुलिस जवानों पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिस से पुलिस की तीन महिला कर्मियों साहित नौ जवान घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से जेसीबी ऑपरेटर सुदाम हुसैन को जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं, महिला पुलिस कर्मी आशीया चौधरी, सुरभि शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पुलिस जवान दवेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, अलताफ अली, जगदीश कुमार और अनिल कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी को टांग, बाजू व पीठ पर चोटें आई हैं। हमले में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें