फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन लोगों की समस्याओं का करे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। प्रशासनिक अनदेखी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली, पानी और सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति खराब हो गई है। इसलिए प्रशासन जल्द सुध लेकर जनसमस्याओं का निपटारा कर राहत दिलाए। यह मांग पीपल्स वेलफेयर फोरम ने उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय जनाना पार्क में पीपल्स वेलफेयर फोरम की बैठक चेयरमैन उत्तम दीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने नगर में व्याप्त बिजली की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में कहा गया कि बिजली विभाग अपना काम सही प्रकार से नहीं कर पा रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
चेयरमैन ने कहा कि नगर की कई स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। कालिका मंदिर के पास बनाए गए जल शक्ति विभाग के डगवेल की सही ढंग से सफाई नहीं हो रही है। मोहल्लों में पुरानी पाइपें क्षतिग्रस्त हैं, जिस कारण पानी बरबाद हो रहा है। इस दौरान लोगों ने बस अडडे से शास्त्री नगर, सरस्वती नगर और महादेव मोहल्ले से गुजरने वाले नालों को ढकने की मांग उठाई है। बैठक में प्रधान बलबीर सिंह मनहास, चीफ पैटरन कुलदीप मेंगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें