सांबा जिला मुख्यालय में उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ग्रामीण विकास विभाग की सचिव का अभिनंदन करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिला मुख्यालय नंदी में बुधवार को जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज कमिश्नर सचिव मंदीप कौर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्हें विस्तार से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित थी। संवाद