फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार छुट्टी पर, अतिरिक्त प्रभार के अफसर बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। तहसीलदार के छुट्टी पर होने व सुचेतगढ़ तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार देने पर बीमार होने पर कई विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कई विद्यार्थियों की तरफ से स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज के लिए तहसील में आवेदन किए जाने के लिए तहसीलदार के छुट्टी पर यह होने पर सुचेतगढ़ के तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में उनके अचानक बीमार होने पर विद्यार्थियों द्वारा राजस्व विभाग कार्यालय में आवेदन किया होने पर दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण वह स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

15 नंबर को आवेदन के लिए अंतिम तिथि होने पर विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील में पहुंचे विद्यार्थियों बंदना शर्मा, रितिका चौधरी, अमन कुमार, अजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने चार-पांच दिन पहले राजस्व विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन तहसीलदार के छुट्टी पर चले जाने के चलते उन्हें अभी तक दस्तावेज नहीं मिल पाए, जिसके चलते वह स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। 15 नवंबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि होने पर उन्हें दिक्कत आ रही है। इसका समाधान किया जाए। इस संबंध में एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि मंगलवार को तहसीलदार के छुट्टी से वापस आने पर जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है उन्हें दस्तावेज मुहैया कराए जाएंगे, इसकी व्यवस्था गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें