फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में संक्रमित मरीज के मिलने पर सुंदरबनी स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला नौशेरा के कलसियां गांव से शुक्रवार की देर शाम कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सुंदरबनी प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शनिवार की सुबह प्रशासन सौदरा गांव में संक्रमित मरीज के करीबी रिश्तेदारों द्वारा बनाए गए नए घर में पहुंचकर परिवार का पता लगाया।
विज्ञापन

नौशेरा उपजिले के कलसियां गांव में शुक्रवार को कोराना से संक्रमित महिला मिली। पता चला कि उसके करीबी रिश्तेदार सुंदरबनी से दो किलोमीटर दूर सौदरा गांव के हैं। जानकारी होते ही सुंदरबनी प्रशासन हरकत में आ गया और संक्रमित महिला के रिश्तेदार और उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाने में जुट गया। एडीसी सुंदरबनी, तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल आफिसर तथा थाना प्रभारी सौदरा गांव पहुंचकर पता लगाए। जांच में पता चला कि वह परिवार दस दिन पहले ही कलसियां चलाय गया था और जब दिल्ली से मृत महिला को कलसियां लाकर उसका अंतिम संस्कार किया तो भी सौदरा में रहने वाले लोग संक्रमित के करीबी रिश्तेदार सुंदरबनी नहीं गए। इसके बाद सुंदरबनी प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने सुंदरबनी और नौशेरा के बीच सभी सड़क संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें