Administration prohibits movement
- फोटो : RIYASI 2
रियासी। टिकरी में दो दिन पहले हुई एक महिला की कोरोना से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सभी इलाके हाई अलर्ट घोषित कर दिए गए हैं। प्रशासन ने आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। डीएम से विशेष अनुमति मिलने के बाद ही अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों को जिले में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रशासन ने जम्मू, उधमपुर, राजोरी, सुंदरबनी, अखनूर की तरफ से आने वाले सभी सड़क मार्गों को पहले से ही बंद किया है। जिला की तरफ आने वाले पैदल रास्तों की भी पहरेदारी करवा दी गयी है। जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति जिले की सीमा के अंदर कोई न आने पाए। सरपंच और पंचों को अपने-अपने इलाके की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। कोई संदिग्ध का पता चलने पर इस के बारे में विलेज लेवल कमेटी, ब्लॉक लेवल कमेटी या फिर जिला स्तरीय कमेटी को सूचना देने को कहा है।