श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में कठुआ जिले के गांव ढांबरा महानपुर में उच्च सुरक्षा जेल के लिए विभिन्न श्रेणियों के 342 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण 87.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जेल में 240 उच्च जोखिम वाले कैदियों को रखने की क्षमता होगी। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से जेल का निर्माण फरवरी 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। जेल अपराधियों को कैद करेगी और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य के अपराधों को रोकने में मदद करेगी। इससे जेलों में भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।