फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विकास परियोजनाओं की डीपीआर में देरी पर डीसी तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुषी सूदन ने पुरालेख–पुरातत्व और युवा सहभागिता योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला मुख्यालय में शनिवार को डीसी आयुषी सूदन ने पुरालेख एवं पुरातत्व विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं व युवा सहभागिता, सशक्तीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीसी ने विकास परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में हो रही देरी पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिए कि शीघ्र डीपीआर के साथ विस्तृत सारांश तैयार कर प्रस्तावों को पुरालेख एवं पुरातत्व विभाग को अनुमोदन के लिए भेजें ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने वर्ष 2025–26 और 2026–27 के लिए तैयार की जा रही युवा सहभागिता एवं सशक्तीकरण योजना की भी समीक्षा की। युवा सेवाएं एवं खेल, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, जेकेईडीआई, पुलिस तथा एनआरएलएम विभागों के जिला प्रमुखों को अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों का चार्टर एवं विस्तृत कार्यसारिणी अंतिम करने के निर्देश दिए।डीसी ने सभी विभागों को आदेश दिए कि वे अपनी अंतिम योजनाएं एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें