सीमावर्ती गांवों में समग्र विकास के लिए आवश्यकता आधारित कार्यों को शामिल करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को जिला स्तरीय समिति और ग्राम नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ग्राम कार्य योजनाओं की समीक्षा व अनुमोदन किया गया। डीसी ने प्रस्तावित योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए आवश्यकता आधारित कार्यों को शामिल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खेल मैदानों के विकास, स्कूलों में शौचालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, पेयजल सुविधा, ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों की स्थापना, हाई मास्ट एवं सोलर लाइट्स लगाने तथा पर्यटन स्थलों तक सड़क संपर्क में सुधार के निर्देश दिए। चिह्नित गांवों में खेल स्टेडियम स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए कहा। डीसी ने कलाड़ी, बर्फी, खोया और मिल्क केक जैसे दूध से बने उत्पादों की ब्रांडिंग, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया। जिला और सेक्टोरल अधिकारियों को वाइब्रेंट विलेजेस का नियमित फील्ड दौरा करने और स्वीकृत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निगरानी के निर्देश दिए।