फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपायुक्त ने की जनजातीय लोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने बुधवार को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) में होने वाले जनजातीय लोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में महोत्सव के सुचारु और सफल आयोजन के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के तहत टैलेंट हंट प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र महोत्सव में भाग लेंगे। डीसी ने संबंधित विभागों को जनजातीय कला और हस्तशिल्प स्टॉल, पारंपरिक भोजन स्टॉल और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजातीय उत्पादों के लिए बिक्री बिंदु स्थापित करने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने पर जोर दिया। जनजातीय विरासत को दर्शाने वाली प्रदर्शनियों पर भी चर्चा हुई। जनजातीय परंपराओं और सामाजिक विषयों को दर्शाने वाले नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम, बीजीएसबीयू के एसोसिएट प्रो. सुनील गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हफीज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें