फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दवा दुकानों पर सीसीटीवी लगाने व रिकाॅर्ड ऑनलाइन रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में डीसी ने नशा विरोधी उपायों की समीक्षा बैठक कर जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने वीरवार को जिले में नशे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नशा विरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय नारको समन्वय समिति के साथ बैठक। सभी सब डिवीजन और तहसीलों की स्थिति का आकलन किया गया। एसडीएम और तहसीलदारों ने नशे के दुरुपयोग, नशीले पदार्थों की तस्करी और अब तक उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट पेश की। डीसी ने सभी विभागों को समन्वित, तेज और परिणाम-उन्मुख कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता और अवैध नशीली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, जीएसटी बिलिंग के साथ बिक्री रिकॉर्ड का कंप्यूटरीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने नशीले पदार्थों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल सभी विभागों को केंद्रीय निगरानी और समय पर हस्तक्षेप की सुविधा के लिए नामित पोर्टल पर अपलोड करने के लिए अपनी रिपोर्ट अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कॉलेज के प्रिंसिपलों ने अपने-अपने संस्थानों में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियानों और विभिन्न निवारक गतिविधियों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। एआरटीओ पुंछ ने भी नशे के दुरुपयोग से संबंधित चालान और अन्य प्रवर्तन गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। एक महत्वपूर्ण निर्देश में डिप्टी कमिश्नर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को स्कूलों और कॉलेजों के आसपास संचालित दुकानों का सत्यापन करने और नशीली दवाओं से संबंधित सामान बेचने वाली किसी भी दुकान को बंद करने के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ताहिर मुस्तफा मलिक, सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद सईद, पीओ आईसीडीएस नईम उन निसा भट्टी, सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान, प्रिंसिपल जीडीसी पुंछ डॉ. जसबीर सिंह, प्रिंसिपल जीडीसी मेंढर डॉ. मोहम्मद आजम, प्रो. फतेह मोहम्मद अब्बासी जीडीसी मंडी, सीएओ जोगराज सिंह सलाथिया, तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन, सीईओ शिक्षा मुख्तार मनहास, डीएसपी एचएसआर नीरज शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डीएच पुंछ डॉ. शफीक अहमद और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें