फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में फसल बीमा के लिए नौ बीमा कंपनियों की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का किया आह्वान
विज्ञापन

- 17 नवंबर को खुलेगा टेंडर, तय होगा कंपनी का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम-आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईएस) के लिए जम्मू संभाग के लिए पांच और कश्मीर संभाग के लिए चार बीमा कंपनियों ने दावेदारी की है। उनकी इस दावेदारी पर फैसला 17 नवंबर को टेंडर खुलने के दौरान लिया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रमुख योजना को लागू किया जाएगा।
यह बातें मुख्य सचिव अटल डुल्लू नेे कही। वह शुक्रवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आगामी रबी सीजन से पहले पात्र किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों के लिए इस योजना को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने बैंकों को रबी 2025 सीजन के लिए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि विभाग शैलेंद्र कुमार ने रबी सीजन शुरू होने से पहले पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए अगले 45 दिनों में बैंक शाखाओं को दैनिक नामांकन लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कृषि उत्पादन विभाग (एपीडी) के अतिरिक्त मुख्य सचिव शैलेंद्र कुमार, कृषि उत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष, यूटीएलबीसी के संयोजक और सभी उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन

-
प्रदेश में 11.5 लाख किसान जुड़े हैं पीएमएफबीवाई से
जम्मू-कश्मीर में 1.5 लाख किसान पीएमएफबीवाई में पंजीकृत हैं। खरीफ 2025 के लिए 40.28 करोड़ रुपये के कुल 72,356 दावे प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर खरीफ सीजन के लिए 75,732 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाले 2.01 लाख किसानों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा, 4,35,313 पात्र केसीसी खाताधारकों में से 1,68,421 किसानों को इस फसल सीजन के दौरान फसल बीमा कवरेज के लिए पीएमएफबीवाई के तहत लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें