फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले की 65 ग्राम पंचायतें नशा मुक्त घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 ब्लॉकों में 915 नशा निगरानी समितियों का हुआ गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला स्तरीय नार्को-कॉर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक शुक्रवार को डीसी मिंगा शेरपा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि जम्मू की 65 ग्राम पंचायतों को नशा मुक्त घोषित किया गया है। 20 ब्लॉकों में 915 नशा निगरानी समितियों का गठन हुआ है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। ये सभी युवाओं, छात्रों को नशे से दूर रहने की दिशा में प्रेरित करेंगे। डीसी ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग पहले से ही इस दिशा में अपनी योजनाएं तैयार कर लें। मनोचिकित्सक अपने यहां ऐसे पीड़ितों का रिकॉर्ड तैयार करके रख लें। डीसी ने चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों के व्यापार से अर्जित संपत्ति को दोबारा नहीं बनाया जाना चाहिए। निर्देश दिए कि ध्वस्त किए गए ऐसे निर्माण पर राजस्व विभाग की टीमें सतर्क नजर रखेंगी। उन्होंने जिला रोजगार व परामर्श केंद्र को कहा कि नशा मुक्त हो चुके लोगों को रोजगार के लिए सहायता प्रदान करें। बैठक में मुख्य रूप से एसएसपी जोगिंदर सिंह, एडीसी अनुसूया जम्वाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें