फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी सही, आवश्यक था संशोधन : सुरिंदर

विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय कार्यालय में बैठक लेते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी। स्रोत, नेकां
विज्ञापन
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, बिजली टैरिफ में 6.83 प्रतिशत की वृद्धि को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा, मौजूदा परिस्थितियों और बिजली क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए संशोधन आवश्यक था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2017–2022 के दौरान बिजली टैरिफ में 28.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जब जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन और उसके बाद एलजी प्रशासन सत्ता में था। सुरिंदर चौधरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय कार्यालय जम्मू में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर कथित तौर पर कहानियां गढ़कर और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव बनाकर जम्मू के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, वास्तविक जन मुद्दे उठाने और रचनात्मक योगदान देने के बजाय, भाजपा राजनीतिक नाटकबाजी का सहारा ले रही थी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा लोगों की वास्तविक चिंताओं को दूर करने के बजाय ड्रामेबाजी और नौटंकी में अधिक विश्वास करती है। उन्होंने कहा, उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार जन शिकायतों के समाधान, विकास को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की जायज मांगों पर उचित विचार किया जाए। इस मौके पर नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष और एडवोकेट रतन लाल गुप्ता ने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस लोगों के लिए सुलभ बनी रहेगी और हर उचित मंच पर सरकार के समक्ष उनके जायज मुद्दे उठाती रहेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडलों ने उपमुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों और मांगों से अवगत कराया। सुरिंदर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडलों की धैर्यपूर्वक बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने और मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस दौरान जम्मू, सांबा और उधमपुर जिलों के प्रतिनिधिमंडलों ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मुलाकात की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें