- 139.04 एकड़ भूमि पर बनाया जाना है मनोरंजन पार्क
श्रीनगर। प्रशासनिक परिषद ने टैटू मैदान श्रीनगर में मनोरंजन पार्क बनाने के लिए एसपीवी की स्थापना के लिए भी मंजूदी दे दी है। टैटू ग्राउंड में 139.04 एकड़ भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाया जाना है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने इस संबंध में गृह मंत्रालय से संपर्क किया था। इसमें पार्क के विकास के लिए सरकार के साथ सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अत्याधुनिक मनोरंजन पार्क बनाकर दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विकास को बढ़ावा दे रही है। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। परियोजना को शुरू करने के लिए कंपनी अधिनियम 2013 के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के रूप में एक औपचारिक संस्थागत संरचना प्रस्तावित है। इस प्रकार गठित एसपीवी थीम पार्क को स्वयं या फिर सहायक कंपनी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। यह जम्मू-कश्मीर में पहली परियोजना होगी। पार्क जोन में होटल, आतिथ्य, यात्री, इनडोर आकर्षण, खुदरा, वाणिज्यिक, कार्यालय, फिल्म सुविधा, भोजन और पेय पदार्थ सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो