फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन स्कूटी व एक बाइक बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी हुई स्कूटी व बाइक साथ पकड़े दो चोर
विज्ञापन
जम्मू। रिहाड़ी कॉलोनी से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी सरवाल में राहुल गुप्ता ने रिहाड़ी कॉलोनी से अपनी स्कूटी जेके02एएम5648 की चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दो संदिग्धों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने स्कूटी चोरी में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य स्कूटी व बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

राहुल गुप्ता की शिकायत पर पुलिस चौकी सरवाल में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर विनोद कुमार निवासी यूपी वर्तमान में निटको लेन तालाब तिल्लो, जीतू गोड उर्फ राहुल, निवासी ओडिशा वर्तमान में ओमनगर तालाब तिल्लो को पूछताछ के लिए पकड़ा। दोनों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्कूटी चोरी की बात माली। वहीं दो अन्य स्कूटी जेके02बीएक2714, जेके02बीबी3521 और एक बाइक जेके02बीएक्स9650 की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकर की। बता दें कि जीत गौडा उर्फ राहुल के खिलाफ नवाबाद पुलिस थाने में पहले भी एफआईआर दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें