फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च इंस्टीट्यूट को स्तरोन्नत करने, सुविधाएं देने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। परियोजना अनुमोदन समिति ने आदिवासी लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए मेडिक्ल कालेज श्रीनगर के समन्वय में रिसर्च सेंटर ट्राइबल हेल्थ को मंजूरी दी है। इसके अलावा सेंटश्र फार रिसर्च एंड एडवांस प्लानिंग ट्राइबल की स्थापना के अलावा आदिवासी रिसर्च इंस्टीट्यूट को स्तरोन्नत करने को हरी झंडी दी। इसमें स्टाफ, स्कालरशिप और फेकेल्टि के लिए आवास भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

आदिवासी आबादी के स्वास्थ्य जांच और आदिवासी युवाओं की क्षमता निर्माण से संबंधित परियोजना भी स्वीकृत हुई हैं। यह जानकारी जनजातीय अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रस्तुत विभिन्न अनुसंधान और विकास परियोजनाओं पर विचार और अनुमोदन के लिए परियोजना अनुमोदन समिति (पीएसी) की बैठक में केंद्रीय सचिव अनिल कुमार झा ने कही। पीएसी द्वारा अनुमोदित अन्य परियोजनाओं और पहलों में एकीकृत आदिवासी ग्राम विकास योजना, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए प्रभाव मूल्यांकन कार्यक्रम, भूमि चरागाहों का विस्तार, प्रवासी आबादी के लिए पोर्टल तैयार, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अलावा आदिवासी त्यौहारों को बढ़ावा देने को कहा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए संग्रहालय प्रबंधन की सुविधा होगी। आदिवासी छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी। इससे उन्हें आगे बढ़ने में सुविधा मिलेगी। अन्य परियोजनाओं के लिए सेमिनार, कार्यशालाएं आयोजित होंगी। योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल सकेगी। बैठक में टीआरआई मुख्यालय के लिए ढांचा विकसित करने को मंजूरी दी गई।इससे पहले जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव ने जनजातीय अनुसंधान संस्थान द्वारा शुरू की जाने वाली प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न योजनाओं और पहलों के तहत आदिवासी आबादी के कवरेज के लिए विभिन्न केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ आउटरीच कार्यक्रमों को बढ़ावा देने को कहा। अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए पंचायती राज संस्थाओं का क्षमता निर्माण, उद्यमिता से जुड़े शिक्षित युवाओं का कौशल विकास, वन धन योजना, छात्रवृत्ति योजना के व्यापक कवरेज के लिए मिशन मसले को भी रखा। आदिवासी क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे स्मार्ट स्कूलों में शिक्षकों के क्षमता निर्माण की योजना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें